BANK HOLIDAY 2021: बैंककर्मियों की बल्ले-बल्ले! अक्टूबर में कुल 31 दिनों में से 21 दिन बंद रहेंगे बैंक...जानें पूरी लिस्ट

N4N DESK: अगला माह त्यौहारी सीजन के कारण छुट्टी के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। खबरों के मुताबिक अक्टूबर 2021 में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इस बंदी का मुख्य कारण यह है कि यह पूरा महीना त्यौहारों से भरा-पड़ा है। हालांकि सभी जगह 21 दिन की बंदी नहीं होने वाली है, बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग तरीके से होंगे क्योंकि रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई हर छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस राज्य में वो संबंधित त्यौहार या कार्यक्रम मनाया जाता है या नहीं। 

दुर्गा पूजाईद-ए-मिलाद के कारण होगी बंदी

इस महीने गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा और ईद-ए-मिलाद जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रीय त्यौहार और मौके भी हैं, जिसे देखते हुए बैंक बंद रहने वाले हैं। इस महीने में रविवार की 5 छुट्टियां होने वाली हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसी महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, जिस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या के अवसर पर भी कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी के अवसर पर ज्यादातर ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को बारावफात के अवसर पर कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन है। 

यहां जान लें यह महीने भर की छुट्टियों की लिस्ट-

  • 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सरकारी छुट्टी)
  • 3 अक्टूबर- रविवार
  • 6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद
  • 7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद
  • 9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार
  • 10 अक्टूबर- रविवार
  • 12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
  • 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
  • 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
  • 16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
  • 17 अक्टूबर- रविवार
  • 18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
  • 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
  • 20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
  • 22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर- रविवार
  • 26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 31 अक्टूबर- रविवार