बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असरदार असरगंज पुलिस! बैंक लूटने के बाद भागने की फिराक में थे लुटेरे, कुछ घंटों में पैसों के साथ हो गए गिरफ्तार

असरदार असरगंज पुलिस! बैंक लूटने के बाद भागने की फिराक में थे लुटेरे, कुछ घंटों में पैसों के साथ हो गए गिरफ्तार

मुंगेर। लंबे समय बाद पुलिस के काम को लेकर कुछ अच्छी खबर सामने आई है। मुंगेर पुलिस बैंक लूट के कुछ ही घंटों के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और लूट की रकम भी बरामद। हालांकि सारे लुटेरे नहीं पकड़े गए, वहीं लूट की रकम भी पूरी नहीं मिली, लेकिन पुलिस के लिए इतनी कामयाबी को भी नहीं कहा जा सकता है।

बताया गया कि बीते मंगलवार शाम चार बजे के आसपास असरगंज स्थित दक्षिण बिहार बैंक में पांच की संख्या में लुटेरे हथियार के साथ घुस गए। यहां उन्होंने हथियार के दम पर बैंक से 5.54 लाख की रकम लूट ली और भाग गए। इसी दौरान समय पर पुलिस को लूट की जानकारी मिल गई और उन्होंने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद लूटेरों के भागने के रास्ते बंद हो गए।

पुलिस की सक्रियता से पुलिस ने पांच में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि तीन अपराधियों के पास से लूटे गए पैसों में 4.36 लाख बरामद कर लिए गए हैं। दो लूटेरे अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने गिरफ्तार लुटेरों की पहचान बताते हुए जानकारी दी। जिन्हें गिरफ्तार किया गया, उनमें  छोटू कुमार पिता जालो सिंह मुरेरी मुजफ्फरगंज,  मुंगेर, 2 -सूरज कुमार पिता होरिल सिंह मुरेरी मुजफ्फरगंज, मुंगेर, 3-  अनविक राज पिता मंझारपुर, , भागलपुर शामिल हैं। गिरफ्तार लुटेरों के पास से असर पुलिस ने 3 अपराधी गिरफ्तार 4 देशी कट्टा, 6 गोली बरामद भी बरामद की है

Suggested News