BHAGALPUR : सुलतानगंज के मारवाड़ी युवा मंच में बांका सांसद गिरिधारी यादव के पहुँचाने पर विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुके व फुलमाला से भव्य स्वागत किया। इस दौरान बांका सांसद गिरिधारी यादव ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जन समस्याओं के बारे मे जानकारी लेते हुये उनका निदान जल्द होने की बात कही। सीओ शंभुशरण राय द्वारा गंगा नदी में कूदकर मां बेटी को डुबने से बचाने पर बांका सांसद गिरिधारी यादव, विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल ने अग वस्त्र से सम्मानित किया।
इस दौरान बांका सांसद गिरिधारी यादव ने कहा की अब्जुगंज गंगा घाट मे डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। उन परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करते हुये सांत्वना दिया। साथ ही सरकार के द्वारा आपदा के तहत चार लाख रुपये मुआवजा दिलाए गए। सीओ शंभुशरण राय गंगा मे कुद कर दो लोगों की जान बचाने पर अंग वस्त्र से सम्मानित किये गए। उनके इस कार्य के लिए आगे लिखकर पुरस्कार दिलाएगे।
साथ ही विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल ने बताया की अब्जुगंज गंगा घाट पर चार लोगों के डूबने की बड़ी घटना हैं। इसके लिए गंगा स्नान करनेवालों को सावधानी बरतने कि आवश्यकता है। जिससे उनकी जान बच सके। साथ ही सीओ शंभुशरण राय ने गंगा में कुद कर दो लोगों कि जान बचाई हैं। इससे हम बहुत ही गौरवान्वित हुये हैं। हमारे सीओ ने इतना बड़ा काम किया हैं। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सहित एनडीए कार्यकर्ता पवन केसान,नवीन कुमार बन्नी, चंदन कुमार,विकास कुमार कर्ण,सदानंद सिंह,विवेकानंद भीरखुर्द, सुधीर कुमार सिंह,प्रेम प्रभा सिन्हा,रानी देवी, डॉ.अलका चौधरी, मुकेश कुशवाहा,विजय सिंह सहित इत्यादि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट