बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी पिकअप पलटी, 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी

बांका देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी पिकअप पलटी, 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी

BANKA : बांका बेलहर थाना अंतर्गत बिज्जीखरबा गांव पास श्रद्धालुओं से भरी पीकप वाहन  तेज रफ्तार के कारण पलटी,  जिसमे19 श्रद्धालु जख्मी हुए और पांच  को गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। सभी श्रद्धालु देवघर से पूजा कर लौट  लौट रहे थे। श्रद्धालु,दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्माटांड गांव के रहने वाले हैं।

घायलों में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्मा डीह निवासी मंगल साहनी सुभाष साहनी,वीरेंद्र राय,बबलू साहनी, बलबीर साहनी, जगरनाथ साहनी, मुकेश साहनी,छोटे सहानी, मुन्नी साहनी,जहांगीर सहानी,सहावर साहनी, टिंकू साहनी आदि शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी कांवरिया बाबा धाम से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे।

घटना को लेकर बेलहर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को बेलहर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां पांच की स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर का मायागंज अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।


Suggested News