बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, हथियार बनाने का उपकरण बरामद, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

बांका पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, हथियार बनाने का उपकरण बरामद, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

BANKA : बांका पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही दो लोगों भगवत शर्मा और हरदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कई अर्ध निर्मित हथियार, रेंज, कटर मशीन सहित अन्य सामान बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रजौन पुलिस ने बताया कि पुनसिया बाजार निवासी भागवत शर्मा अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद मंगलवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल बल के साथ भागवत शर्मा के घर पर पहुंचे। घर की तलाशी लेने पर देसी कट्टा, मास्केट, दोनाली बंदूक,  गिरमिट समेत अन्य हथियार बनाने के सामान बरामद किए गए। इस दौरान पूछताछ करने पर घर में मौजूद भागवत शर्मा और हरदेव शर्मा भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि भागवत शर्मा अपने दामाद हरदेव शर्मा के साथ मिलकर अपने घर में ही मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। 

भगवत शर्मा का पुत्र जितेंद्र शर्मा गन फैक्ट्री में तैयार हथियार की सप्लाई करता था। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट 

Suggested News