बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में प्रतिबंधित मांस कारोबार का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

कैमूर में प्रतिबंधित मांस कारोबार का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

KAIMUR :जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लरियां गांव में प्रतिबंधित मांस कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली के सामाजिक संगठनों की पहल पर हुई कार्रवाई में प्रबंधक एवं एक कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। पैकेट बंद मांस की जांच के लिए पशुपालन विभाग द्वारा लिए गए सैम्पल को एफसीएल पटना भेजा गया। प्रमिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सामाजिक संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स एवं गो फाउंडेशन को सूचना मिली की मोहनियां थाना क्षेत्र के लरियां  गांव में बकरे के मांस कारोबार की आड़ में प्रतिबंधित मांस का अवैध धंधा चल रहा है। पीपुल फॉर एनिमल्स संगठन का नेतृत्व शशांक शेखर एवं गो फाउंडेशन का नेतृत्व लता कुमारी कर रही थी। इनके नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोहनियां के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोहनियां के एसडीएम राहुल कुमार,डीएसपी फैज अहमद खान,सीओ राजीव कुमार व थानाध्यक्ष ललन कुमार पुलिस बल के साथ लरियां गांव पहुंचे। जहां यह कारोबार चल रहा था। 

छापेमारी के दौरान एक कंटेनर बरामद हुआ। जिसमें काफी मात्रा में पैकेट बंद मांस रखा हुए था। पुलिस ने जब कारोबार से संबंधित लाइसेंस की मांग की तो संचालक द्वारा दिखाए गए कागजात पर 16 किलो तक के बकरे के मांस कारोबार की अनुमति दी गई थी। इसकी आड़ में यह अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस ने उक्त कारोबार के प्रबंधक मेरठ यूपी निवासी पंकज शर्मा एवं कंटेनर चालक ग्राम डंगेजा,थाना कुन्हना  जिला नुहु यूपी निवासी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में मोहनियां के एसडीएम राहुल कुमार ने बताया कि दिल्ली की दो सामाजिक संस्था मोहनियां पहुंची थी। जिसके द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के लरियां गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार हो रहा है। संस्था के साथ पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम उक्त गांव पहुंची।जिसमें उनके साथ डीएसपी, सीओ व थानाध्यक्ष शामिल थे। छापेमारी में पता चला की कारोबार स्थल पर मांस का कारोबार चल रहा है।वहां से एक कंटेनर व काफी मात्रा में पैकेट बंद मांस जप्त किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस कारोबार के प्रबंधक व कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।मांस के सैम्पल को  जांच के लिए एफसीएल पटना भेजा जायेगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News