बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बार कॉउसिंल उपाध्यक्ष हत्याकांड मामला : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बार कॉउसिंल उपाध्यक्ष हत्याकांड मामला : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

PATNA : भागलपुर के चर्चित वकील हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी  का नाम रवीश कुमार है और उसने घटना में अपनी संलिप्तता  स्वीकार कर ली है। 

पुलिस   द्वारा बताया गया है कि स्टेट बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष व शहर के जाने-माने वकील कामेश्वर पांडेय और उनकी नौकरानी की जघंन्य हत्या के बाद एसएसपी द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया है। 

इस एसआईटी टीम ने एक उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही  पुलिस का कहना है कि 

आरोपी रवीश ने घटना के वक्त जो कपड़ा पहने हुए था उसे बरामद कर लिया गया है। कपड़े पर खून के निशान पाये गये है।  

भागलपुर पुलिस का दावा है कि अभियुक्त रवीश कुमार ने अपने बयान में अपराध को स्वीकार किया है। वहीं उसने प्राथमिकी अभियुक्त के कहने पर घटना को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार की है। 

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दें गुरुवार को शहर के जानेमाने वकील कामेश्वर पांडेय और उनकी नौकरानी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। 

घटना के पीछे उनके किराएदार का हाथ होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किराएदार ने मकान हड़पने की नियत से घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग 

बताया  जा रहा है कि कामेश्वर पांडये के घर में किराएदार गोपाल भारती के कमरे से खून के निशान मिले हैं। वहीं घटना की रात गुरुवार रात 10.44 बजे गोपाल भारती अधिवक्ता की सियाज कार लेकर जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, किरायेदार गोपाल भारती डबल मर्डर का मुख्य आरोपी है। कामेश्वर पांडेय से गोपाल भारती का कमरा खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था। अधिवक्ता के आलिशान घर पर किरायेदार की नजर थी, जिसे हड़पने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। इस कारण घर के कागजात, कैश व अन्य कई दस्तावेज गायब हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News