बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

बारात में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

मोतिहारी: जिले में बारात में कोहराम तब मच गया जब खाना बनाने के दौरान गैस सिलेन्डर में रिसाव से गांव में आग फैल गयी। आग बंजरिया प्रखंड के पचरुखा पश्चिमी पंचायत के झखिया गांव में शुक्रवार को देर शाम लगी. 

मिली जानकरी के अनुसार आग में आठ घर जलकर खाक हो गये है। अगलगी में दो लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आगलगी में मवेशियों के भी झुलसने की सूचना है। आग पर काबू पाने के प्रयास में जयलाल सहनी सहित दो लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल चल रहा है। 

घटना की पुष्टि करते हुए मुखिया कुमार मनोज सिंह ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। वहीं बंजरियाके सीओ घटना स्थल पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया गया और पीड़ितों को जल्द राहत देने का भरोसा दिया है.

Suggested News