बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात में डीजे पर हो रहा था डांस, दूल्हे के दोस्त ने फायरिंग कर ले ली एक की जान 

बारात में डीजे पर हो रहा था डांस, दूल्हे के दोस्त ने फायरिंग कर ले ली एक की जान 

JAMUI : डीजे के धुन पर डांस के दौरान जश्न मनाते हुए की गई फायरिंग में एक शख्स की जान ले ली। घटना जमुई जिले की है जहां एक शादी समारोह में बारात लगने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना जमुई नगर थाना के दौलतपुर गांव की है जहां बारात में डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्टल से फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान गोली एक बाराती को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य बाराती घायल भी हो गया।

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले फुलेश्वर ठाकुर की बेटी की शादी के दौरान यह हादसा हुआ। बारात गिद्धौर निवासी हरि ठाकुर के बेटे की आई थी। डीजे के धुन पर झूमते हुए बारातियों में से ही एक युवक ने अपने पिस्टल से फायरिंग की जिससे यहां अच्छा हुआ। 

मृतक युवक का नाम संदीप ठाकुर है वह सोनू के दिहरी गांव का रहने वाला था। जबकि एक अन्य घायल का नाम सुभाष यादव बताया जा रहा है। सुभाष यादव को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया और भारी अफरा-तफरी मच गई।

Suggested News