बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बरौनी यूरिया प्लांट बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, जानिए कब होगा शुरू

बरौनी यूरिया प्लांट बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, जानिए कब होगा शुरू

PATNA : बिहार में इन दिनों फर्टिलाइजर की कृत्रिम कमी को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। जहां एक तरफ कृषि मंत्री फर्टिलाइजर की कमी को लेकर खुल विभाग को जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सहकारिता मंत्री ही यह बात कबूल रहे हैं कि उन्हें ही समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है। इन सबके बीच रसायन और उर्वरक मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बिहार के बरौनी में यूरिया प्लांट को जल्द शुरू करने की तैयारी है। जिसका फायदा बिहार के किसानों को मिलेगा।

पटना भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बरौनी यूरिया प्लांट से अगले दो सप्ताह में उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारिक रूप से इसका उद्घाटन अक्टूबर महीने में होने की संभावना है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस प्लांट का उद्घाटन करवाया जाए।

यूरिया की कमी पर बिहार सरकार को दी चेतावनी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री भगवंत खुबा देश में कहीं भी यूरिया की कमी नहीं हुई है। फर्टिलाइजर की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद भी केंद्र सरकार दो साल पुराने रेट पर ही इसे किसानों को उपलब्ध करा रही है। लेकिन बिहार में बार बार यह कहा जा रहा है कि यहां पर्याप्त यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। यहां फर्टिलाइजर को गोदामों में स्टॉक किया जा रहा है, ताकि उसकी कालाबाजार की जा सके। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्य सरकार को सीधे-सीधे चेतावनी दी कि वह यहां उर्वरक की हो रही काला बाजारी को लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करें

Suggested News