बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ एएसपी लिपि सिंह का मुंगेर एसपी के रूप में हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

बाढ़ एएसपी लिपि सिंह का मुंगेर एसपी के रूप में हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

BARH :  बाढ़ की तेज-तर्रार एएसपी लिपि सिंह के विदाई समारोह में पुलिस-पब्लिक का सैलाब उमड़ पड़ा. एनटीपीसी परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में लिपि सिंह के कार्य की जमकर सराहना करते हुए विदाई दी गयी. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने गिफ्ट प्रदान कर एएसपी को सम्मानित किया. 

इसे भी पढ़े : जदयू के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर क्या बोले आरसीपी सिंह, पढ़िए पूरी खबर

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एएसपी लिपि सिंह को भावभीनी विदाई दी. बताते चलें की बाढ़ एएसपी लिपि सिंह मुंगेर की एसपी बनाई गई हैं. बाढ़ एएसपी के रुप में लिपि सिंह ने मोकामा विधायक अनंत कुमार को एके-47 बरामदगी मामले में सलाखों के अंदर जाने पर मजबूर कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. 

इसे भी पढ़े : कल से मोतिहारी में होगा सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, रवाना हुई मधेपुरा की टीम

बालू माफिया पर नकेल कस लिपि सिंह ने असामाजिक तत्वों की भी जमकर क्लास ली. आम जनता में लिपि सिंह की लेडी सिंघम की एक छवि बनी. मुंगेर एसपी के रुप में लिपि सिंह को प्रमोशन मिलते ही पुलिस-पब्लिक में खुशी का माहौल कायम हो गया. 

इसे भी पढ़े : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

इस विदाई समारोह में सुन्नी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद इर्शादुल्लाह, एसडीओ सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में अनुमंडल के सम्मानित लोगों ने लिपि सिंह को विदाई दी. 

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News