बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की 22 अप्रैल को बाढ़ के कुर्मिचक में सभा, कार्यक्रम की सफलता को लेकर मुखिया मीरा देवी ने किया जनसंपर्क

सीएम नीतीश की 22 अप्रैल को बाढ़ के कुर्मिचक में सभा, कार्यक्रम की सफलता को लेकर मुखिया मीरा देवी ने किया जनसंपर्क

BARH: मुंगेर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसके लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुंगेर से एनडीए उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह लगातार जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। ललन सिंह के पक्ष में वोट मांगने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 22 अप्रैल को बाढ़ के कुर्मिचक आने वाले हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर जलगोबिंद में जदयू और भाजपा की बैठक हुई। जलगोबिंद की मुखिया मीरा देवी ने कहा कि बाढ़ विधानसभा के सबनिमा से लेकर टाल के बेलछी, सिकंदरा, सिल्दही, सकसोहर, घोसवरी सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से मुख्यमंत्री की सभा में आने का निमंत्रण दिया गया है।

बताया जा रहा है कि धानुक समाज में मुखिया मीरा देवी के पति भगत जी की मजबूत पकड़ है। मुखिया मीरा देवी और उनके पति भगत जी लगातार धानुक समाज को ललन सिंह के पक्ष में गोलबंद करने में जुटे हैं। 

बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, श्रवण कुमार,टिक्कू जी,युवा अध्यक्ष संजय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Suggested News