बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़हिया थानाध्यक्ष ने पदभार संभालते ही बदमाशों को दे दी सख्त चेतावनी, भूलकर भी न करें यह अपराध

बड़हिया थानाध्यक्ष ने पदभार संभालते ही बदमाशों को दे दी सख्त चेतावनी, भूलकर भी न करें यह अपराध

Lakhisarai:  चन्दन कुमार ने बड़हिया थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे सूर्यगढ़ा थाना के थानाध्यक्ष के रूप पदस्थापित थे। बड़हिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार  ने उन्हें पदभार सौंपा। बता दें कि बड़हिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण आरा जिले में होने के बाद 18 दिनों से एसआई धीरज कुमार बड़हिया थानाध्यक्ष के प्रभार में थे। 

पदभार ग्रहण करने साथ ही नए थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बड़हिया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने चन्दन कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आरक्षी अधीक्षक ने जिम्मेवारी दी है उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। 


उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर बिना किसी झिझक के थाना पर आयें। हरसंभव मदद की जायेगी। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, शराब व गांजा माफियाओं पर अंकुश लगाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। सघन गश्ती की जाएगी। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जाएगी। बदमाशों की जगह सलाखों के पीछे है। 

इसके पूर्व चन्दन कुमार ने बड़हिया स्थित विख्यात माँ बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पहुंचे उन्होंने महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती पिंडियों का दर्शन व मंत्र उच्चारण के साथ आरती कर पूजा अर्चना कर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। बड़हिया थाना के नये थानाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह को बड़हिया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर एसआई रंजन कुमार, एएसआई मनोज शर्मा, पीटीसी कृपाशंकर शुक्ला, चौकीदार मुकेश कुमार, इंदुभूषण कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी  व ग्रामीण मौजूद थे।


Suggested News