बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बारिश से बर्बाद हो गया लाखों रूपये का गेंहू, किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

BIHAR NEWS : बारिश से बर्बाद हो गया लाखों रूपये का गेंहू, किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

GAYA : जिले में लगातार बारिश होने के कारण गुरुआ प्रखंड के गुनेरी पंचायत की दरिऔरा गांव के खलिहान में रखे आधा दर्जन से ऊपर किसानों का साढ़े तीन लाख रुपये की गेंहू गल गया। जिससे किसानों को काफी क्षति पहुची है। किसानों को हुई क्षति को देखने के लिए प्रखंड के जनप्रतिनिधि के अलावे कोई भी अधिकारी नहीं पहुचे। 

दरिऔरा गांव के मंटु सिंह ने बताया कि उनके अलावे गांव के अरबिंद सिंह का आठ एकड़, अशोक सिंह का दो एकड़,इंद्रदेव मांझी का दो एकड़, धीरज सिंह का दो एकड़, राजू सिंह एवं संजय सिंह का गेंहू का बोझा खलिहान में रखा हुआ था। लगातार बारिश होने से खलिहान में बरसात का पानी जमा हो गया। 

जिसके कारण करीब साढ़े तीन लाख रुपये की गेंहू खलिहान में गल गया। किसानों ने गेंहू की हुई क्षति का भरपाई के लिए अधिकारियो से गुहार लगाया है। बारिश की वजह से हुई क्षति की वजह से कई किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News