बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में हुए बैखौफ अपराधी, अररिया मे इंजीनियर को मारी गोली, मौत

प्रदेश में हुए बैखौफ अपराधी, अररिया मे इंजीनियर को मारी गोली, मौत

ARARIA : प्रदेश में अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है। हत्या, लूट और रेप आम बात हो गई है। राज्य के अररिया जिले में बेखौफ अपराधियों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक इंजिनियर को गोलियों से भून डाला। 

BARKHOF-ARRIYA-ENGINEER-DEAD-SHOT-DEAD2.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नरपतगंज प्रखंड में लोकल बॉडी डेवलपमेंट ऑथरिटी में जूनियर इंजियर के पद पर तैनात रामविलास महतो अररिया से नरपतगंज लौट रहे थे, इसी दौरान घात लगाए हथियार बंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इंजीनियर पर ताबड़तोड़ 3 गोलियां दागी  जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक रामविलास रांची के निवासी बताए जा रहे हैं।

BARKHOF-ARRIYA-ENGINEER-DEAD-SHOT-DEAD4.jpg

अररिया एसडीपीओ  ने बताया कि हरियाबारा में देर रात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  एसडीपीओ ने बताया कि घटना हुई है, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है गहन छानबीन के बाद जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

Suggested News