बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लगातार दूसरी बार कोहली बने देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

लगातार दूसरी बार कोहली बने देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


दिल्ली: रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली को पुरुष वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष (2016-17 और 2017-18) के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है. जिसके बाद उन्हें 12 जून को बैंगलोर में प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं महिला वर्ग में वर्ष (2016-17) के लिए हरमनप्रीत कौर और वर्ष (2017-18) के लिए स्मृति मंधाना को यह आवार्ड दिया जाएगा. 
BCCI-GAVE-PAULI-UMARIGAR-TROFFY-TO-VIRAT-KOHLI3.jpg
आज बीसीसीआई ने  इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 12 जून को इंटरनैशनल और डोमेस्टिक लेवल पर अवॉर्ड जीतने वाले अन्य सभी खिलाडियों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाडी सम्मलित होंगे. इंटरनेशनल स्तर पर अच्छा परफॉरमेंस करने वाले इंडियन क्रिकेटर को   पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है.  

BCCI-GAVE-PAULI-UMARIGAR-TROFFY-TO-VIRAT-KOHLI2.jpg

12 जून को जगमोहन डालमिया के स्मृति में मिलेगा अवार्ड 

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सह इंडियन क्रिकेटर जगमोहन डालमिया की स्मृति में इस बार 4 पुरस्कारों का नामांकरण किया गया है. जिसमे जगमोहन डालमिया ट्रॉफी, अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी, बेस्ट जूनियर और महिला वर्ग में सीनियर क्रिकेटर के पुरस्कार का नामांकरण किया गया है. 

Suggested News