बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डेस्क... भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। 

हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गांगुली को क्या दिक्कत हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा।

जानकारी के मुताबिक जब गांगुली जिम में थे तब उन्हें चक्कर आया और वे टेस्ट करवाने के लिए वुडलैंड्स अस्पताल गए। जब यह पता चला है कि गांगुली को हृदय संबंधी समस्या है तो अस्पताल ने डॉक्टर सरोज मंडल के नेतृत्व में तीन  सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है जो उनका इलाज करेगा। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। 



Suggested News