MOTIHARI : बीडीओ अब हड़ताल पर नहीं जायेंगे। सोमवार से वो अवकाश पर जानेवाले थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के आश्वासन के बाद हड़ताल टाल दी गयी है। हालांकि यह हड़ताल केवल 7 दिसम्बर तक के लिए टाली गयी है।
अगर वेतन विसंगति को लेकर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो वो 7 दिसंबर के बाद हड़ताल पर चले जायेंगे। हालांकि ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने उन्हें जल्द ही इस संदर्भ में सुधार का आश्वासन दिया है, जिसको लेकर बीडीओ ने हड़ताल टाल दी है। सोमवार से वो लोग हड़ताल पर जानेवाले थे।
बताया जा रहा है कि वेतन विसंगति को लेकर बीडीओ 26 नवम्बर से सामूहिक अवकाश पर जाने वाले थे। सूबे के बीडीओ संघ के जिला संयोजक सह हरसिद्धि बीडीओ चंदन चक्रवर्ती ने बताया कि संघ के निर्णय के साथ हैं पूर्वी चंपारण के बीडीओ। अब 7 दिसंबर के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।