बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीच बाजार लड़की के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

बीच बाजार लड़की के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

SASARAM : जिले में मनचलों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इनके हौसले इतने बुलंद हो गये है कि अब भरे बाजार लड़कियों के साथ छेड़खानी करने में कोई संकोच नहीं कर रहे। आज जिले के डेहरी अनुमंडल में एक ऐसी ही घटना को मनचलों द्वारा अंजाम दिया गया। जहां बीच राह लड़की से साथ छेड़खानी की गई। वहीं जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसपर जानलेवा हमला किया गया। इस बावत पीड़िता की ओर से डेहरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि युवती अपने किसी सहयोगी के साथ बाइक से जा रही थी, इसी बीच दो युवकों ने डिहरी के स्टेशन रोड पर बाइक को रोककर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। जब लड़की और उसके सहयोगी ने विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के पहुंच जाने से लड़की की जान बच गई।

इस मामले को लेकर पीड़ित लड़की ने डिहरी थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News