बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी नेता पर चुनाव के दौरान लगा पैसा और साड़ी बांटने का लोग आरोप...सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो ...

बीजेपी नेता पर चुनाव के दौरान  लगा पैसा और साड़ी बांटने का लोग आरोप...सोशल मीडिया में वायरल  हुआ वीडियो ...

 पटना :सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बीजेपी विधायक अशोक सिंह की गाड़ी को लोगों ने रोका जिसमे स्कॉर्पियो में  कई साड़ियां दिखी | वही लोग ने विधायक अशोक कुमार सिंह पर  पैसा बांटने का आरोप लगाने लगे |जिसे   प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख और बांकीपुर से उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने 

ट्विटर पर अपलोड किया और बीजेपी पर वोटर्स  को लुभाने का आरोप लगाया है| वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो पर बीजेपी का बैनर लगा हुआ है। साथ ही भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह का नाम लिखा हुआ है। गाड़ी के अंदर कई साड़ियां भी दिख रही हैं।  लोग  भाजपा विधायक का नाम ले रहे हैं |

वीडियो में लोग कैमूर के रामगढ़ से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह का नाम ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अशोक सिंह वोटर्स के लिए पैसा और साड़ी बंटवा रहे हैं। हालांकि, गाड़ी में सवार शख्स इस बारे में कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। लोगों के कहने पर वो किसी और शख्स को फोन करके बुला रहा है। घटना का फोटोज और वीडियो बनानेवाले लोगों को गाड़ी में सवार कार्यकर्ता ने कहा है कि इससे कुछ नहीं होगा। वो भोजपुरी में बोलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो के बारे मे जब अशोक कुमार सिंह से बातचीत की कोशिश की गई। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।बताते चले कि अशोक कुमार सिंह बीजेपी से कैमूर के रामगढ़ से विधायक हैं और इस बार भी भाजपा से उम्मीदवार हैं। पिछली बार भी भाजपा के टिकट पर जीते हैं राजद की अंबिका सिंह को 2015 में इन्होंने हराया था इस बार रामगढ़ से आरजेडी उम्मीदवार सुधाकर सिंह से भिड़त है|

इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए पुष्पम प्रिया ने लिखा है कि डबल इंजन क्या, यह सरकार तो पूरी मालगाड़ी निकली! प्रिय मतदाता, प्लुरल्स के उम्मीदवार आपको पैसा-साड़ी नहीं दे पाएंगे। वे मेरे बदले सिर्फ यह वचन दे पाएंगे कि सरकार बनने के बाद आपको एक इज्जतदार नौकरी का वेतन हर महीने मिलेगा, जिससे आप सब खरीद पाएंगे और गर्व से सिर ऊंचा कर जियेंगे।

Suggested News