बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनावी सुरक्षा में मधुमक्खियों की सेंधमारी, मधुमक्खियों के हमले से दर्जनों लोग हुए घायल, रोका गया मतदान

चुनावी सुरक्षा में मधुमक्खियों की सेंधमारी, मधुमक्खियों के हमले से दर्जनों लोग हुए घायल, रोका गया मतदान

DESK. उत्तर प्रदेश में आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। लेकिन चंदौली के एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस घटना की वजह से चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। नेशनल इंटर कॉलेज में सखी बूथ बनाया गया है। यहां चार बूथ मनाए गए हैं। यहां सुबह से सामान्य प्रक्रिया के तहत मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे मतदाताओं की लाइन लगी थी। इसी बीच मतदान केंद्र परिसर में स्थित पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने टक्कर मार दी। इससे मधुमक्खियां भड़क गई और मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से हमला को देख मतदाता इधर- इधर भागने लगे। वहीं बीएलओ, मतदान कर्मी और पीठाासीन अधिकारी भी वहां से भाग कर छिपकर जान बचाई।

मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। ऐसा बताया जा रहा है कि इस घटना में 12 लोग जख्मी भी हो गए। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। 


मधुमक्खियों के हमले के बाद लोगों ने धुंआ कर मधुमक्खियों को मतदान केंद्र से भगाया। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया फिर से शुरु हुई। सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पूर्व एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। आपको बता दे कि चंदौली में एक बजे तक 38.45 फीसद मतदान हो चुका था। मुगलसराय विधानसभा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुल्हीपुर के मतदान केंद्र के भाग संख्या 137 के ईवीएम मशीन के साइकिल निशान के सामने वाली बटन में किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। 

उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण मे पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में चंदौली भी शामिल है। चंदौली में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। इन चारों विधानसभा सीटों पर कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चंदौली जनपद की इन चार विधानसभाओं में कुल 1433138 मतदाता है। सभी विधानसभाओं में कुल 925 मतदान केंद्र और 1694 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Suggested News