बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाला बदलने से पहले भाजपा नेता के साथ दिखे सीएम नीतीश, एक साथ ब्रम्हपुर मंदिर में की पूजा अर्चना

पाला बदलने से पहले भाजपा नेता के साथ दिखे सीएम नीतीश, एक साथ ब्रम्हपुर मंदिर में की पूजा अर्चना

PATNA : बिहार में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर जिले के ब्रम्हपुर धाम पहुंचे। जहाँ उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। वहीँ सीएम नीतीश ने ब्रह्मपुर धाम मंदिर के कायाकल्प के पहले फेज का उद्घाटन और दुसरे फेज का शिलान्यास किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बक्सर के सांसद और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे भी उनके साथ नजर आए। दोनों ने मंदिर में एक साथ आरती में भी हिस्सा लिया। कयास यह भी लगाया जा रहा है की मुख्यमंत्री बक्सर से लौटने के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। उसके लिए अलग अलग पार्टियों के नेताओं की बैठक हो रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुँच गए है।  

बता दें नीतीश कुमार ने साल 1994 में पहली बार जनता दल से अलग होकर समता पार्टी बनाई। इसके बाद 30 अक्टूबर 2003 को जनता दल यूनाइटेड का गठन किया और 2005 के चुनाव में बीजेपी से गठबंधन किया। साल 2013 में बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने साल 2015 में आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। फिर साल 2017 में नीतीश आरजेडी को छोड़कर एक बार फिर बीजेपी के साथ आए गए। 

चार साल बाद नीतीश कुमार ने साल 2022 में एक बार फिर बीजेपी का साथ छोड़ दिया और आरजेडी से हाथ मिला लिया। अब फिर डेढ़ साल बाद नीतीश के आरेजडी को छोड़कर बीजेपी के साथ गठबंधन करने की अटकलें हैं। जिसके बाद नीतीश कुमार अपने 18 सालों के कार्यकाल में 9 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Suggested News