बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाथ की मेंहंदी छूटने से पहले दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

हाथ की मेंहंदी छूटने से पहले दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले के महनार थाना क्षेत्र के गंगा नदी के सतीहारा घाट पर सुबह एक नवविवाहिता का शव नदी में तैरता हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची महनार थाना एवं सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह पशु चराने गंगा नदी के किनारे गए लोगों ने एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव नदी में होने की सूचना मिलने पर गंगा नदी के किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। 

शव की पहचान सहदेई बुजुर्ग ओपी के चकफैज पंचायत निवासी राहुल कुमार की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। प्रीति के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बताया गया की तिसीऔता थाना क्षेत्र के नारी खुर्द गांव निवासी मोहन पासवान ने अपनी पुत्री प्रीति की शादी 13 मई 2022 को चकफैज पंचायत निवासी अदालत पासवान के पुत्र राहुल कुमार के साथ किया था। प्रीति  के नाना मनोज पासवान के अनुसार शादी के बाद से ही एक सोने का चेन और 50 हजार नगद के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 

उन्होंने आगे बताया कि रात में 12:00 बजे के आसपास प्रीति  की हत्या कर दिए जाने की सूचना उन लोगों को मिली। जिसके बाद वह इसकी सूचना सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस को दी। पुलिस की मदद से प्रीति के शव को खोजे जाने का सिलसिला रात को ही शुरू हुआ। बताया गया की सुबह जब नदी में एक शव मिलने की बात सामने आई तो उसके बाद प्रीति के परिजनों ने सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News