बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशी पति को वर्तमान मुखिया के समर्थकों ने की पिटाई, सिर भी फोड़ा, कहा- मेरी भाभी हारी तो तुम्हारा मर्डर कर दूंगा...

चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशी पति को वर्तमान मुखिया के समर्थकों ने की पिटाई, सिर भी फोड़ा, कहा- मेरी भाभी हारी तो तुम्हारा मर्डर कर दूंगा...

PATNA : पटना के बिहटा में  बुधवार को हो रहे मतदान से पहले ही मुखिया प्रत्याशियों के बीच खूनी खेल शुरू हो गया है। बिहटा प्रखंड के पैनाल पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी के पति अरविंद सिंह पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। घायल अरविंद सिंह ने मंगलवार की देर शाम बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया है। 

बताया जाता है कि बिहटा पंचायत में मतदान शुरू हो गया है। इससे पहले सोमवार की देर रात पेनाल पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी के पति अरविंद सिंह जन संपर्क करके भगवतीपुर से लौट रहे थे। इसी बीच भगवतीपुर गांव के अंतिम छोर पर पूर्व से घात लगाए वर्तमान मुखिया के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद अरविंद सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में अरविंद सिंह को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाद में मुखिया समर्थकों ने कहा कि "अगर मेरी भाभी पंचायत चुनाव में हारी तो जान से मार दूंगा."

मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी ने आरोप लगाया कि वर्तमान चल रहे चुनाव में उनकी स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है और ग्रामीणों से भी उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है। इसको देखते हुए वर्तमान मुखिया रूबी देवी के समर्थकों ने कुछ भाड़ा के गुंडों के साथ मिलकर उनके पति अरविंद सिंह पर जानलेवा हमला कराया है। मंजू देवी ने कहा कि वह इस घटना से नहीं डरने वाली हैं और ना ही पीछे हटने वाली है। 

घायल अरविंद सिंह ने बताया कि संजय सिंह और मनीष सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मिलकर चुनाव जनसंपर्क से लौटने के क्रम में भगवतीपुर गांव के पास उन पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया था जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। बिहटा पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Suggested News