बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव से पहले कोई भी बड़ी घटना दुर्घटना हो सकती है, BJP कर सकती है बड़ी साजिश

लोकसभा चुनाव से पहले कोई भी बड़ी घटना दुर्घटना हो सकती है, BJP कर सकती है बड़ी साजिश

GAYA : बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने आनेवाले लोकसभा चुनाव के लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के लोग किभी भी हद तक जा सकते हैं। वह कोई भी बड़ी साजिश कर सकते हैं। इसलिए अभी से ही सबको होशियार रहने की जरुरत है।

गया में करीमगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि  केंद्र में बैठी बीजेपी सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती यहां तक कि देश को दो भागों में बांटने की साजिश हो रही है।  अभी से उनका उनके द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है उन्होंने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है।  हर जगह होशियार होने के लिए सभी को कह रहा हूं।

महंगाई पर साधा निशाना

सहकारिता मंत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि यहां हर चीज महंगी हो रही है। अब चोकर भी नहीं छोड़ा है। जो आदमी नहीं जानवर खाते हैं।इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। भला दिल्ली में किसके घरों में जानवर को चोकर खिलाया जाता है।


Suggested News