बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने किया किया पार्टी में बड़ा ऑपरेशन : बिहार से भक्त चरण दास की छुट्टी, राहुल गांधी ने अपने विश्वास पात्र को सौंपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने किया किया पार्टी में बड़ा ऑपरेशन : बिहार से भक्त चरण दास की छुट्टी, राहुल गांधी ने अपने विश्वास पात्र को सौंपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ चार माह का समय शेष है। ऐसे में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की नई टीम उतारी है। न सिर्फ बिहार बल्कि महाराष्ट्र, तमिलनाडू, जम्मू काश्मीर, आंध्र प्रदेश सहित 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। 

बिहार से भक्त चरण दास की छुट्टी

कांग्रेस की नई टीम में बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह राहुल गांधी के विश्वासपात्र मोहन प्रकाश को बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि भक्त चरण दास तब ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब लालू प्रसाद यादव ने उनकी खुलेआम आलोचना करते हुए अपशब्द कहे थे। साथ ही बिहार कांग्रेस में भी उनको लेकर अंदरूनी नाराजगी चल रही थी।

जानें कौन है बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी मोहन प्रकाश

मोहन प्रकाश छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। मोहन प्रकाश को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। इससे पहले भी मोहन प्रकाश को कई चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार मोहन प्रकाश छात्र राजनीति से जुड़े रह चुके हैं। वह राजस्थान के लीडर हैं और अधिकतर समय उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में ही काम किया है।  कांग्रेस पार्टी के भीतर जब पुराने नेताओं और नए नेताओं के बीच विवाद हुआ तो मोहन प्रकाश ने हमेशा ही राहुल गांधी का साथ दिया। 

बिहार की राजनीति में दिलचस्पी

मोहन प्रकाश को संगठन का आदमी कहा जाता है, उनकी उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में काफी दिलचस्पी है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व को उम्मीद है कि मोहन प्रकाश की जानकारी उत्तराखंड में पार्टी की मदद करेगी। कांग्रेस के एक नेता ने मोहन प्रकाश को लेकर कहा कि वह जहीन और समाजवादी पृष्ठभूमि स आते हैं, उन्होंने राजनीति में अपना करियर जनता दल और लोक दल से शुरू किया था। 

चार बार लड़े चुनाव 

कांग्रेस पार्टी के नेता ने बताया कि मोहन प्रकाश केंद्रीय नेतृत्व और गांधी परिवार की मांग को सामान्य तौर पर स्वीकार करते हैं, वह संगठन के आदमी हैं। बता दें कि मोहन प्रकाश राजस्थान विधानसभा के एक बार सदस्य रह चुके हैं। 1977 से 1990 के बीच उन्होंने राजाखेड़ा से चार बार चुनाव लड़ा, लेकिन एक बार ही जीत सके। पहले उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए। 1985 में वह लोक दल के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद अगले चुनाव में वह जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए। मोहन प्रकाश पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नाडीज के भी करीबी रह चुके हैं।


Suggested News