बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव के पहले सुशील मोदी की राजद-कांग्रेस से बड़ी अपील, बताया- द्रौपदी और यशवंत में कैसी है टक्कर

राष्ट्रपति चुनाव के पहले सुशील मोदी की राजद-कांग्रेस से बड़ी अपील, बताया- द्रौपदी और यशवंत में कैसी है टक्कर

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सभी विपक्षी दलों के सांसदों-विधायकों से अपील की कि वे अन्तरात्मा की आवाज पर बृहत्तर बिहार की बेटी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर उन्हें पहली आदिवासी राष्ट्रपति होने का गौरव प्रदान करें। सुशील मोदी ने कहा कि मुर्मू आज के उड़ीसा राज्य से हैं और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, जबकि ये दोनों राज्य कभी बिहार का हिस्सा थे। 

 उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप जारी नहीं होता, इसलिए राजद-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी दलगत दायरे से बाहर आकर एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने में सहयोगी हो सकते हैं। मोदी ने कहा कि शिवसेना, झामुमो, बीजद और जनता दल -एस जैसे एनडीए के बाहर के दलों ने जिस तरह से मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है, उससे उनकी शानदार जीत तय है। ऐसे में राजद-कांग्रेस के विधायक भी जीतने वाले प्रत्याशी का साथ दें। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार तो झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा भी नहीं कर पाये। वे कहीं टक्कर में हैं ही नहीं।


Suggested News