बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के बंधन में बंंधने से पहले लग गई "हथकड़ी", हत्या के आरोप में दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी के बंधन में बंंधने से पहले लग गई "हथकड़ी",  हत्या के आरोप में दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिन्दपुर गांव में वर्ष 2015 में संम्पति बंटवारा को लेकर अपनों का कत्ल करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि संम्पति बंटवारा को लेकर संजय शर्मा उर्फ मुनचुन की गला घोंटकर हत्या कर शव को जला दिया था। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी संगीता कुमारी ने चार को नामजद अभियुक्त बनाया था। कांड दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। 

शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजय शर्मा व उनके पुत्र मुलुर शर्मा, राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि संजय शर्मा की हत्या के बाद घर छोड़ आरोपी बाहर में शरण ले रखा था। हत्या के आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू की शादी महज पांच दिन बाद यानी 19 नवंबर को होनी थी।

शादी के लिये पूरा परिवार जैसे ही गांव में आया। इसकी भनक पुलिस को लगी। इसके बाद पुलिस ने रात में ही तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू पहले फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से जहां पुलिस को बड़ी राहत मिली है। वहीं न्याय के लिये दर दर भटक रही मृतक मासूम बेटी व पत्नी को न्याय मिलने की आस जगी है।

घर मे चल रही थी शादी की तैयारी दूल्हा पहुंचा हवालात

हत्यारोपी राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू की 19 नवंबर को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। दो दिन बाद से घर में शहनाई गूंजने लगती। लेकिन, मंडप पहुंचने के पहले दूल्हा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारोपी दूल्हा की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इसकी खुब चर्चा हो रही है

Suggested News