बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में आज से योगी 2.0 युग की शुरुआत, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, गृह मंत्री के साथ अंबानी-अडानी भी रहेंगे मौजूद, अखिलेश-प्रियंका को भी न्योता

यूपी में आज से योगी 2.0 युग की शुरुआत, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, गृह मंत्री के साथ अंबानी-अडानी भी रहेंगे मौजूद, अखिलेश-प्रियंका को भी न्योता

LUCKNOW : यूपी की राजनीति में आज से एक नए इतिहास की शुरुआत होने जा रही है। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। योगी के शपथ ग्रहण को पूरी तरह से भव्य बनाने की तैयारी है। जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा देश के 49 बड़े उद्योगपतियों को भी निमंत्रण दिया गया है। वहीं शपथ ग्रहण के लिए  योगी ने गुरुवार शाम को खुद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, पूर्व सीएम मुलायम सिंह और मायावती को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है।

19 साल बाद होगा ऐसा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे योगी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 49 साल के योगी प्रदेश के 38वें मुख्यमंत्री होंगे। 19 साल बाद योगी पहले ऐसे सीएम बननेवाले हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बन रहे हैं। योगी से पहले 2003 में मुलायम सिंह यादव विधायक का चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे। पिछली बार योगी विधान परिषद से चुने गए और सीएम बने थे। गुरुवार शाम को विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में योगी को नेता चुन लिया गया है।

पीएम सहित 12 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत 12 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।  इनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश) मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) एमएन वीरेन सिंह (मणिपुर), जयराम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), बिप्लब देव (त्रिपुरा), प्रमोद सांवत (गोवा), हेमंत बिस्वा शर्मा (असम), बसवराज बोम्मई (कर्नाटक), भूपेन्द्र पटेल (गुजरात), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) शामिल होंगे। इसके अलावा, 5 डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे। इनमें तारकेश्वर सिंह (बिहार), रेणु देवी (बिहार), यानथुंगो पैटन (नागालैंड), चौना मीन (अरुणाचल प्रदेश) और जिष्णु देव वर्मा (त्रिपुरा) हैं।

देश के सभी उद्योगपतियों का भी होगा जमावड़ा

शपथ ग्रहण समारोह में देश के लगभग सभी बड़े उद्योगपतियों की भी मौजूदगी होगी। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला, आनंद महिंद्रा, लुलु ग्रुप के यूसुफ अली, टोरेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, गोयनका ग्रुप के संजीव गोयनका और लोढ़ा ग्रुप के अभिनंदन लोढ़ा के नाम हैं।  इसके अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत, उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

पूरे विपक्ष को भी योगी ने दिया न्योता

इसके अलावा, विपक्ष की नेता सोनिया गांधी, प्रियंका-राहुल, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि, अखिलेश ने पहले ही शपथ ग्रहण में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

40 से 45 मंत्री ले सकते  हैं शपथ

योगी के साथ 40 से 45 मंत्री भी शपथ लेंगे। दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाने हैं। केशव मौर्य का नाम लगभग तय है। दूसरा कौन होगा? यह अब तक तय नहीं है। सूत्रों की मानें तो दूसरे नाम के लिए 5 नाम दौड़ में हैं। इनमें दिनेश शर्मा, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा शामिल हैं। दिल्ली में देर रात तक चली बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई है। वहीं इस बार योगी मंत्रिमंडल में प्रोफेशनल और युवा चेहरों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। कुछ नाम सामने आए है, जो आज शपथ ले सकते हैं। इनमें ऐसे में अपर्णा यादव, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, आशीष पटेल जैसे नाम शामिल किए जाने की चर्चा है।


Suggested News