BIG BREAKING : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा बेगूसराय, अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर को किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा बेगूसराय, अ

BEGUSARAI : जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर बेगूसराय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। 

बता दे की घटना बुधवार के दोपहर की हैं। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया। घटना सहायक थाना लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघी की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बाघी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली मारी गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमित कुमार बुधवार की दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली अमित कुमार को लग गई है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्र साह के पुत्र अमित कुमार (27) जमीन का कारोबार करते हैं। वह शांति साह चौक के समीप अपने घर से बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है। घटना के बाद परिजनों उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट