बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय: दूल्हे को महंगा पड़ा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, पुलिस ने रोका

बेगूसराय: दूल्हे को महंगा पड़ा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, पुलिस ने रोका

बेगूसराय: जिले में कोरोना गाइडलाइन व लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करना तब महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने घर जाने के बजाय सभी बारातियों को रोक लिया। 

खबर के अनुसार बखरी थाना क्षेत्र के समसा निवासी विजय कुमार की शादी सहरसा जिले की निवासी नेहा कुमारी से गत तीन मई हो हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति को वापस बेगूसराय आना था लेकिन बारात वापसी के दिन बारिश होने व पानी लगने के कारण बारात वापस नहीं आयी। इसी बीच पांच मई को राज्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन लगा दिया गया। बुधवार को जब नवदंपत्ति वाहन से घर लौट रहे थे तो परिहारा पुलिस ने दूल्हे के वाहन को रोक लिया। 

पुलिस के अनुसार इन लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया था। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि सात-आठ गाड़ियों पर निर्देश से अधिक व्यक्ति सवार थे। इसलिए इन सभी लोगों को रोका गया है।  फिलहाल वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा अभी भी दूल्हा एवं दुल्हन के साथ बारातियों को भी रोक कर रखा गया है।

Suggested News