बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव : पहले युवक को जमकर पिटा, फिर घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग दो को लगी गोली

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव :  पहले युवक को जमकर पिटा, फिर घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग दो को लगी गोली

Begusarai :  जिले में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। वहीं पुलिस भी इनपर लगाम कसने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। 

आज बेखौफ अपराधियो ने एकाबर फिर जमकर तांडव मचाया। बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर दो युवकों को गोली मार दी है। घटा में गंभीर रुप से घायल दोनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर शनिवार की देर शाम वार्ड नंबर 9 निवासी अंशु कुमार नामक युवक की कुछ दबंगों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की थी। दबंगों का इतने से ही मन नहीं भरा। 

आज एकबार फिर वे लोग अंशु के घर पर चढ़ गए और अंधाधुंध गोलियां चलाई। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम अर्जुन महतो और जगदीश पासवान बताया जा रहा हैं।  

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना थाने को दी गई, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं आई।

आपको बताते चलें  कि आज गोलीबारी की घटना 1 घंटे के अंदर दो बार हुई हैष परिजनों के द्वारा पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी गई बावजूद इसके घटनास्थल पर पुलिस घण्टों बाद पहुंची है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है बेगूसराय में लॉयन एंड ऑर्डर किस कदर चल रही है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News