बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पुलिस की उड़ी नींद, कार्बाइन से खेल रहे लड़के का वीडियो वायरल

बेगूसराय पुलिस की उड़ी नींद, कार्बाइन से खेल रहे लड़के का वीडियो वायरल

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वीडियो का नजारा ही कुछ ऐसा है कि लोग दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक लड़का हथियारों से खेल रहा है। वो टेबुल पर रखे कार्बाइन को उठाता है और उसे अलग-अलग अंदाज में चलाने की कोशिश करता है। 

टेबुल पर एक कट्टा भी रखा दिख रहा है, जिसे वो लड़का उठाता है और कैमरे के सामने दिखाकर उसमें गोली भरता है। टेबुल पर एक चिलम भी रखा दिख रहा है। ऐसा लगता है कि वो लड़का किसी अपराधी के यहां मौजूद है और अपराधी की गैरहाजिरी में हथियारों से खेल रहा है। इस वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस के आलाधिकारियों की नींद उड़ गयी है। 

डीएसपी कुंदन कुमार सिंह का कहना है कि लड़के की पहचान कर ली गयी है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गयी है लेकिन वो नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

वीडियो में जो लड़का हथियारों से खेलता दिख रहा है, उसका नाम राज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वो बीहट का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस लड़के की पहचान को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रही है। 


Suggested News