बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ते क्राइम पर गरम हुए गिरिराज सिंह,कहा- ऐसे नहीं चलेगा,एक हत्या पीड़ितों से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है..

बढ़ते क्राइम पर गरम हुए गिरिराज सिंह,कहा- ऐसे नहीं चलेगा,एक हत्या पीड़ितों से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है..

PATNA: बेगूसराया में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है।अपराधी जब और जहां चाह रहे आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर भाग जा रहे और पुलिस हाथ मलते रह जा रही है।

अपने संसदीय क्षेत्र की इस हालात से आहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से मुंह खोला है।उन्होंने कहा है कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है।ऐसे नहीं चलने वाला।वे पुलिस के आलाधिकारियों से बात करेंगे।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि----बेगूसराय में अपराध चरम पर हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है,पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है जिसमें 7 मौत हुई है। बजलपुरा,तेघड़ा में सुजित के पीड़ित परिवार से मिला। इस तरह से नहीं चलेगा आज पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करूंगा। 

Suggested News