बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह के बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, तीन लोगों की गोली मार कर हत्या

गिरिराज सिंह के बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल, तीन लोगों की गोली मार कर हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराध अनकंट्रोल हो गया है।अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जमीनी विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि बेगूसराय के चमथा गोप टोल में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी हुई है।इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।.मृतकों में नागेंद्र राय,अमरजीत राय के साथ-साथ एक महिला शामिल है. 

जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में यह घटना हुई है। हमले में पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय समेत कई लोग घायल हो गए हैं।घटना की जनाकारी मिलने के बाद तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद मौके पर पहुंच गए हैं।साथ हीं भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बेगूसराय में बढ़े अपराध को लेकर स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय पुलिस पर सवाल खड़े किए थे।उन्होंने कहा था कि बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है।साथ हीं उन्होंने एसपी से क्राइम कंट्रोल में करने को लेकर मीटिंग भी की थी।

Suggested News