बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में महिला किसान की गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में महिला किसान की गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : जिले में एक महिला किसान की जेसीबी से खुदे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गंमबैल बहियार की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान रकसी गांव के वार्ड संख्या एक के रहने वाले रामप्रवेश यादव की लगभग 35 वर्षीय पत्नी लीला देवी के रूप में हुई है। परिजनो ने बताया कि रविवार की दोपहर मृतिका अपने मवेशी के लिए चारा लाने बहियार गई थी और देर रात होने के बाद भी घर तक लौट कर नहीं आई। परिजनों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा महिला की काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ भी अता पता नहीं चला। 

उन्होंने बताया कि अगले दिन सोमवार की दोपहर खेलने गये बच्चों ने पानी में तैरते हुए लाश को देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन भागे भागे घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। इस बात की भनक लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला किसान की मौत से गांव में जहां मातम छा गया है। वहीं दूसरी तरफ परिजनो में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उधर बेगूसराय में स्नान के दौरान बुढी गंडक नदी में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरियाबरियारपुर थाना इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या आठ मेहदाशाहपुर के रहने वाले मो समद अंसारी के पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बच्चे के साथ खेल रहा था। उसी दौरान खेलते खेलते हुए बूढ़ी गंडक के बसौना घाट पर वह स्नान करने चला गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को डूबते देख स्नान कर रहे अन्य लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। परिजनों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मासूम बच्चे की मौत होने की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। 

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट

Suggested News