बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेगूसराय में हत्या के आरोपी के घर में स्थानीय लोगों ने किया हमला, पुलिस पर भी लोगों ने किया हमला, कई घायल

बड़ी खबर : बेगूसराय में हत्या के आरोपी के घर में स्थानीय लोगों ने किया हमला, पुलिस पर भी लोगों ने किया हमला, कई घायल

Begusarai : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थानीय लोगों द्वारा एक हत्या के आरोपी के घर में घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर आमलोगों द्वारा हमला किया गया है। 

इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की खबर है। वहीं आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 

दरअसल आज जिले के बखरी थानाके डरहा में हरि नारायण महतो के द्वारा गोलीबारी करने में वीरन सदा की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हो गए थे। 

हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दोपहर बाद मृतक के वीरन सदा के परिजन और  स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे लोगों को आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। 

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

 

Suggested News