बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अच्छे कार्य पर सवाल उठाना कुछ लोगों की आदत, कोरोना वैक्सीनेशन के उद्धाटन पर केंद्रीय मंत्री ने किया विपक्ष पर हमला

अच्छे कार्य पर सवाल उठाना कुछ लोगों की आदत, कोरोना वैक्सीनेशन के उद्धाटन पर केंद्रीय मंत्री ने किया विपक्ष पर हमला

बेगूसराय। कोरोना महामारी से बचाव के लिए आखिरकार कोविड वैक्सिनेशन की सुविधा बहाल कर दी गई है।बेगूसराय जिले के सदर अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो हो गई है।इस में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होकर उस केंद्र का उद्घाटन किया।

 इसी बहाने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है जब सीमा पर हमारे सैनिक लड़ते हैं और हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो भी सवाल खड़े करते जब भारत के वैज्ञानिक आत्मनिर्भर भारत के तहत कोविड के लिए वैक्सीन बनाते तो भी विपक्ष आपत्ती  करते हैं। मुझे उनके बुद्धि पर  तरस आता है।लगता है की आत्मनिर्भर भारत वह उसके विरोध में है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कभी हम 1918 में भारत में प्लेग के नाम से दहशत फैलाने वाला प्लेग आया था जिसमें करोड़ों लोगों की जानें गई। 

आज लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसे महामारी बीमारी से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री पूरी ताकत लगा दी। सीमित संसाधन में पूरे देश में  टेस्टिंग लैब एक था।आज लगभग 2000 लैब हो गए।वेंटीलेटर हम बाहर से लेते थे, बेगूसराय में आज वेंटीलेटर से लैस एक वार्ड हो गया। पूरे देश में हम पीपीई किट बाहर से लेते थे और n95 मास्क भी बाहर से लेते थे। आज आत्मनिर्भर भारत का दिन है जो भारत का बना हुआ दो वैक्सीन जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री जी ने की है।

जिले में बनाए गए 8 सेंटर

बेगूसराय में जिले में कुल  8 सेंटर बनाया गया है। जिसमें में मुख्य सेंटर बेगूसराय सदर अस्पताल है। और एक सेंटर पर खुद बेगूसराय डीएम  उद्घाटन कर रहे हैं। फर्स्ट पेज में उन लोगों को रखा गया है जो कोरोना के लिए  अपनी जान परवाह किए बगैर लोगों की सेवा कर रहे थे। वह डॉक्टर थे मीडिया कर्मी थे, सफाई कर्मी थे सुरक्षाकर्मी थे। इन सारे लोगों को फ्रंट होकर काम कर रहे थे जो कि सेफ्टी भाल के रूप में समाज में काम कर रहे थे। उन्हीं को फर्स्ट फेज में कोरोना वैक्सीन देने का और अब लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा है कि वैक्सिंग लेने के बाद भी सोशल डिस्टेंस एवं सेनीटाइज तथा मास्क जरूर इस्तेमाल करें। बेगूसराय में और बिहार सहित पूरे देश में रिकवरी में एक नंबर रहा जिसमें बेगूसराय उस रिकवरी में एक नंबर रहा। वही वैक्सिनेशन को लेकरभले ही सरकारी महकमे में उत्साह का माहौल है।लेकिन टीकाकरण को लेकर आम लोग और स्वास्थ्यकर्मी कितने उत्साहित है यह तो टीकाकरण अभियान के चलने के बाद ही पता चलेगा।


Suggested News