बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह की शुरुआत गोलियों की आवाज के साथ! दुकान खोलने आए युवक पर हुआ जानलेवा हमला

सुबह की शुरुआत गोलियों की आवाज के साथ! दुकान खोलने आए युवक पर हुआ जानलेवा हमला

BEGUSARAI. सुबह की शुरुआत पक्षियों के आवाज के साथ होती है, लेकिन बेगूसराय में लोगों की सुबह किसी न किसी अपराधिक घटना के साथ होती है. शनिवार को  अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है जहां भीड़ भाड़ वाले एरिया में बेखौफ अपराधियों ने सुबह सुबह एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने से उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम चौक के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रशांत गुप्ता के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आज सुबह-सुबह अनिकेत कुमार के द्वारा किराना दुकान खोल रहा था उसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली चलते ही काफी देर तक भगदड़ हो गया।वही गोली लगने से अनिकेत कुमार वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अनिकेत को उठाकर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है अनिकेत को अपराधियों ने क्यों गोली मारा है। वहीं नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत कुमार के द्वारा किराना दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता था। वह हर दिन की तरह सुबह आकर किराना दुकान खोलने का काम करता था। यह घटना नगर थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।


Suggested News