बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बेचने के आरोप में पूर्व मुखिया गिरफ्तार

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बेचने के आरोप में पूर्व मुखिया गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्पाद विभाग द्वारा एक पूर्व मुखिया को राज्य में प्रतिबंधित अवैध शराब बेचने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सदर उत्पाद निरीक्षक शंकर कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सावित्री सिनेमा चौक के निकट पूर्व मुखिया लालबाबू पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 उन्होंने बताया कि लालबाबू पासवान पहसारा के पूर्व मुखिया बताया जा रहा है। वह पोखरिया वार्ड संख्या 35 स्थित अपने ससुराल में रहकर  अवैध शराब कारोबार में लिप्त था जिसकी लगातार शिकायतें उन्हें मिल रही थी।

उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि दूसरी छापेमारी में शराब तस्कर कन्हैया साह के भतीजा श्रवण कुमार साह को भी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार सभी आरोपियों  के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Suggested News