बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BEGUSARAI NEWS : घर में सो रहे पांच लोगों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, महिला की मौत, अन्य की हालत नाजुक

BEGUSARAI NEWS : घर में सो रहे पांच लोगों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, महिला की मौत, अन्य की हालत नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक घर में सो रहे 5 लोगों को जिंदा जला दिया गया। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गया। घटना गढाहरा थाना अंतर्गत आसिफपुर वार्ड संख्या 11 की है। मृतिका महिला की पहचान अहमद की 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून वही सनीमा खातून की 17 वर्षीय पुत्री आसमा खातून एवं 15 वर्षीय पुत्री यासमीन सहित 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फारुख के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि सभी अपने घर में सो रहा था तभी बदमाशों ने उसे घर को आग के हवाले कर दिया। जिसमें सभी लोग जिंदा जल गए। इस घटना में एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि महिला बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 साल से पति के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। बीती रात सोए अवस्था में घर में किसी व्यक्ति ने आग लगा दिया। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक में पूरी तरह आग अपने चपेट में ले लिया।

घायल पीड़िता महिला ने यह भी आरोप लगाई है कि मेरे पति के द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोए अवस्था में मेरे पति के द्वारा ही घर में आग लगा दी गई होगी। क्योंकि पति के साथ 4 साल से विवाद चल रहा था इस विवाद को लेकर हम अपने पूरे परिवार को लेकर गढाहरा मायके में रह कर गुजर-बसर करते थे। वही पति के द्वारा लगातार भी जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।फिलहाल गढाहरा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शवको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Suggested News