बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात पप्पू सहनी को हथियार और गांजा के साथ किया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात पप्पू सहनी को हथियार और गांजा के साथ किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी हथियार के साथ कुंभी गांव में हथियार के साथ जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वह जेल से हाल ही में निकला था। जिसके बाद से खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में चिमनी भट्ठा मालिक जय जय राम महतो से 10 लाख की रंगदारी की मांग की थी और फायरिंग भी की थी। 

इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके से जा रहा है तो टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उसके पास एक पिस्टल,  दो कारतूस और 2 किलो गांजा बरामद किया है। 

एसपी ने कहा की गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार पप्पू सहनी कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य था। इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी। यह हाल ही में जेल से बाहर निकला था।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News