बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Begusarai : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने  अलग-अलग थाना क्षेत्रों से  5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास के कई हथियार बरामद किये है। 

इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत वार्ड 6 में नलजल योजना के संवेदक से रंगदारी की मांग की गई थी। संवेदक द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। 

इसी कड़ी में तेघरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मधुरापुर निवासी विजय सिंह के पुत्र गुलसन कुमार, अनिल सिंह के पुत्र, प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, 6 जिंदा गोली बरामद किया है। 

वहीं वहान चेकिंग के दौरान भगवानपुर चक्की रोड के निकट वछवारा निवासी अनंत कुमार और मोहर कुमार एक राइफल और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि नगर पंचायत वार्ड 15 निवासी जयप्रकाश के पुत्र अभिषेक कुमार को एक देशी पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

डीएसपी ने बताया कि गिफ्तार गुलसन कुमार और अभिषेक पर पूर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं बाकी गिरफ्तार बदमाशों की आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट


Suggested News