बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय के कुत्ते बने हत्यारे, एक माह में तीन महिलाओं को नोंच-नोंचकर मार डाला

बेगूसराय के कुत्ते बने हत्यारे, एक माह में तीन महिलाओं को नोंच-नोंचकर मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी महीने दो महिलाओं को नोच-नोचकर जान लेने के बाद सोमवार को एक बार फिर कुत्तों के झुंड ने अकेली महिला को अपना शिकार बनाया है। 

तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में कुत्तों के झुंड ने खेत जा रही महेशपुर वार्ड दो निवासी विनय पासवान उर्फ मोंछू पासवान की 40 वर्षीया पत्नी विमला देवी पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में मृतका के देवर सह सरपंच प्रतिनिधि लाली पासवान ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे उनकी भाभी विमला देवी कृषि कार्य से महेशपुर गांव स्थित गरैय चौर गई थी। इसी क्रम में कुत्तों के झुंड ने घेर कर नोंचना शुरू कर दिया। कुत्तों ने उनके एक हाथ के मांस नोंच खाया है। जानकारी मिलने पर अन्य खेतिहर मजदूरों समेत स्वजनों के पहुंचने पर कुत्ते बहियार की तरफ भाग निकले। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

प्रशासन को चिंता नहीं

जिले बछवाड़ा, भगवानपुर, छौड़ाही समेत अन्य प्रखंड क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है। यहां कुत्ते किसी नरभक्षी की तरह राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकामयाब हो रहे हैं।

Suggested News