बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगसूराय में वार्ड सदस्य पति की दबंगई, जमीन पर कब्जा करने के लिए एक महिला दो को मारी गोली

बेगसूराय में वार्ड सदस्य पति की दबंगई, जमीन पर कब्जा करने के लिए एक महिला दो को मारी गोली

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक वार्ड सदस्य के पति द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला समेत दो को गोली लगी है। घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो को इलाज के लिए निजी नर्सिग होम भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 निवासी किशुनदेव महतो के जमीन पर जबरन रात में वार्ड सदस्य के पति एवं उसके गुर्गों के द्वारा घेराबंदी कर ली गई। सुबह में जब इसकी जानकारी  किशुन देव महतो को लगी तब अपने जमीन पर जाकर इसका विरोध करना शुरू किया। 

किशुन देव महतो के विरोध करने पर वार्ड सदस्य का पति मनोज महतो ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें किशन देव महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं आरोपी मनोज महतो हथियार लहराते हुए फरार हो गया। 


इधर स्थानीय लोगों द्वारा अनन-फानन में किशनदेव महतो और उनकी पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।  

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट है। घटना के सम्बंध में सिंघौल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया के वार्ड सदस्य के पति और गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की जा रही है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News