बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंगाल पुलिस ने धनबाद से चार साइबर ठग को दबोचा, कोलकाता के एक व्यक्ति को लगाया था 88 लाख का चूना

बंगाल पुलिस ने धनबाद से चार साइबर ठग को दबोचा, कोलकाता के एक व्यक्ति को लगाया था 88 लाख का चूना

News4nation desk : पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने झारखंड के धनबाद से चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि कोलकाताहेयर स्ट्रीट के एक व्यक्ति के खाते से 88 लाख की ठगी धनबाद के हीरापुर तेलीपाड़ा निवासी गोविंद दत्ता और टुंडी मायरा नवाटांड़ निवासी संजीत रक्षित ने की थी। जिसके आरोप में कोलकाता पुलिस ने इन दोनो सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

कोलकाता पुलिस ने इन दोनों के अलावा जामताड़ा लोकनिया के छोटू दे और जामताड़ा सोनबाद के प्रदीप दान को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारी बनकर आरोपियों पिछले साल जून माह में हेयर स्ट्रीट निवासी प्रदीप कुमार चौधरी को फोन किया था। उनके खाते व एटीएम का विवरण पूछ कर कई किस्तों में 88 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली थी।

चौधरी ने मामले की शिकायत हेयर स्ट्रीट थाने में की थी। शिकायत के आधार पर कई टीम बना कर कोलकाता पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। 

जांच के दौरान पता चला था कि करीब 150 खातों के जरिए प्रदीप के एकाउंट से रुपए उड़ाए गए थे। जामताड़ा गैंग के नेतृत्व में हुई इस ठगी में धनबाद के गोविंद और संजीत ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। उन दोनों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी तलाश है।

Suggested News