बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटे को अपहरण से बचाने आई माँ को बदमाश ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बेटे को अपहरण से बचाने आई माँ को बदमाश ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया हैं. जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव की बताई जा रही हैं। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा हैं कि जिस शख्स ने महिला पर गोली चलाई हैं। 

उसने इससे पहले भी अपहरण और लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। यहां तक कि पुलिस पर भी फायरिंग किया हैं। आज भी माधवपुर निवासी मनोज यादव से रंगदारी मांगी नहीं देने पर उसका अपहरण कर ले जा रहा था। तभी मनोज की माँ ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर शातिर अपराधी ने मनोज के माँ पर गोलियों चला दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं। 

इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां स्थिति को गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी हैं। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News