बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बेटी से हो रहे छेड़खानी पर विरोध दर्ज कराना एक पिता को पड़ा महंगा, कर दी निर्मम हत्या

बिहार में बेटी से हो रहे छेड़खानी पर विरोध दर्ज कराना एक पिता को पड़ा महंगा, कर दी निर्मम हत्या

भागलपुर। बेटी से हो रहे छेड़खानी को लेकर विरोध जताने पर बदमाशों ने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। मामला हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी मोहल्ले का है। मनचला  मोहम्मद कल्लू का पुत्र अफसार बताया जाता है। वहीं मृतक का नाम बबलू बताया गया है।

 घटना के संबंध में मृतक की बड़ी बेटी आफरीन ने बताया कि पड़ोस के ही एक लड़का अब्बास का 25 वर्षीय पुत्र अफसार उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी करता था। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे बबलू अपनी पत्नी रिजवान के साथ मोटिंग खरीदने दुकान जा रहा था तभी सामने से आरोपी अफसार आकर बबलू के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में उसने चाकू निकालकर बबलू के पेट में घुसा दिया। शोरगुल सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां जमा हो गए जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा उसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के घर के बगल में बनाता था बक्सा

 घटना मृतक बबलू की पत्नी रिजवाना और उसकी बड़ी बेटी आफरीन के सामने हुई। परिजनों ने बताया कि आरोपी अफसर मृतक के घर के बगल में बक्सा बनाने का काम करता है। जहां वह छोटे-छोटे बच्चों को सिखाता रहता है कि उसके घर के पास जाकर गाली गलौज करें पत्थर फेंके। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और आरोपी ने एक महीना पहले भी मृतक के घर पर पथराव के साथ-साथ आगजनी की थी।  घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हबीबपुर थाने की पुलिस स्थानीय लोगों के दबाव में मामले को पंचायत के द्वारा सलटा दिया गया था थाने में केस दर्ज नहीं हुआ था। कल शाम में भी आरोपी बबलू के घर पर पिस्टल लेकर आया और छेड़खानी की शिकायत किसी से नहीं करने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अफसार चाकू मारने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

Suggested News