बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटिकट गिरिराज जायेंगे दिल्ली, राष्ट्रीय नेतृत्व से है अंतिम उम्मीदें

बेटिकट गिरिराज जायेंगे दिल्ली, राष्ट्रीय नेतृत्व से है अंतिम उम्मीदें

PATNA: नवादा से बेटिकट गिरिराज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ने के बाद दिल्ली जाने का फैसला किया है। गिरिराज सिंह आज शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि गिरिराज दिल्ली दरबार में अपनी अंतिम उम्मीदों को तलाशेंगे।

नवादा से टिकट कटने का दर्द गिरिराज सिंह ने आज खुलकर बयां किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के फैसले से वह आहत हैं। नवादा में उन्होंने जी तोड़ मेहनत करके मोदी सरकार के सपने को जमीन पर उतारा बावजूद इसके उन्हें वहां से चलता कर दिया गया।

नाराज गिरिराज सिंह आज देर शाम जब दिल्ली पहुंचेंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि वह किससे से मुलाकात करते हैं। क्या गिरिराज सिंह को पार्टी नेतृत्व इस बात के लिए मना पाता है कि वह बेगूसराय से चुनाव लड़ें या गिरिराज अपना फैसला बदल कर बेगूसराय से चुनाव लड़ने चले जाते हैं। नवादा सीट लोजपा के पाले में जाने के बाद गिरिराज के पास एकमात्र विकल्प बेगूसराय से चुनाव लड़ने का है।

Suggested News