बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया जेल में कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

बेतिया जेल में कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

Bettiah : अभी-अभी पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेतिया जेल में कैदी ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कैदी ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दी है। 

जेल उपाधीक्षक संजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि 28 वर्षीय समसेर अंसारी नामक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले ही वह 9 जुलाई को जेल आया था। 

उपधीक्षक ने बताया कि कैदी बीमार था और जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आज वह एक लीची के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। 

Suggested News